फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the Khimi Ram episode, Saudan Singh took the class of ministers, organization leaders

BJP Meeting Shimla: खीमी राम प्रकरण के बाद सौदान सिंह ने ली मंत्रियों, संगठन नेताओं की क्लास

Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
सार

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने मंत्रियों और संगठन नेताओं की लंबी क्लास ली। सौदान सिंह ने प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भितरघात रोकने के आदेश दिए।

विज्ञापन
After the Khimi Ram episode, Saudan Singh took the class of ministers, organization leaders
शिमला में भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के कांग्र्रेस में जाने के प्रकरण के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने मंत्रियों और संगठन नेताओं की लंबी क्लास ली। सौदान सिंह ने प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भितरघात रोकने के आदेश दिए। सौदान सिंह ने यह बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में ली। खीमी राम मंगलवार को कांग्रेस में चले गए थे। उसके दूसरे दिन बुधवार को सौदान सिंह हिमाचल प्रदेश आए। बुधवार को उन्होंने पीटरहॉफ शिमला में भाजपा के दो संगठन महामंत्रियों से मंत्रणा की।

विज्ञापन


उसके बाद कैबिनेट बैठक के निपटने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ सभी मंत्रियों समेत कई अन्य नेता भी इसमें शामिल हुए। इस बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, गोविंद ठाकुर, राम लाल मारकंडा, बिक्रम ठाकुर, राजीव सैजल, राकेश पठानिया, राजिंद्र गर्ग और सुखराम चौधरी शामिल हुए। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जम्वाल ने भी हिस्सा लिया। यह बैठक देर रात तक चलती रही। 
विज्ञापन


समर्थकों की राय जानने के बाद ही शामिल हुआ हूं कांग्रेस में : खीमी
 विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कुल्लू लौट आए हैं। वीरवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने टोपी और मफलर पहनाकर उनका स्वागत किया। खीमी राम ने कहा कि उन्होंने चार साल तक मंथन कर और बंजार विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर समर्थकों की राय लेने के बाद ही कांग्रेस का हाथ थामा है। मीडिया से बातचीत में खीमी राम ने कहा कि वह ऐसी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिसका एक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस समय की मांग है। वह तीन दशकों तक भाजपा के साथ रहे और पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। अब कांग्रेस में भी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जिला की चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी। प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटें जीतकर कांग्रेेस सरकार बनाएगी। खीमी राम ने कहा कि टिकट किसे मिलता है, यह बाद का विषय है। बंजार में कितना विकास हुआ है, इसका जवाब क्षेत्र की जनता खुद देगी। चुनावों में कई मुद्दे हैं। महंगाई, बेेेरोजगारी और पुरानी पेंशन बहाल करना प्रमुख मुद्दे होंगे। इस दौरान खीमी राम के बेटे संजीव शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर, सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और महासचिव राजेश शानू आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed