फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the High Court, the District Court was threatened with bomb blasts.

Shimla News: हाईकोर्ट के बाद जिला अदालत को दी बम से उड़ाने की धमकी

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
After the High Court, the District Court was threatened with bomb blasts.
सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
विज्ञापन

बालूगंज पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट के बाद अब चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से इस धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिसर में सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान परिसर में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय से पुलिस को एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें धमकी भरने ईमेल मिलने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की टीम तुरंत चक्कर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट परिसर में पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की तलाशी ली गई। कई घंटों तक चले इस अभियान में पुलिस ने अदालत भवन और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान कोई भी बम या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(बी), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इससे पहले भी न्यायिक परिसरों को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ आज तक खाली ही हैं। ऐसे में अभी तक यह पता करना मुश्किल है कि यह किसी की शरारत है या फिर इसके पीछे किसी संगठन या अन्य संदिग्ध लोगों का हाथ है। हर बार ईमेल आने पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर साइबर विशेषज्ञों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का दावा करती है लेकिन अभी तक जिले में सामने आने वाले किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article