फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the death of brother sister's death in Bilaspur.

भाई की अर्थी उठते ही बहन ने भी तोड़ा दम

Fri, 13 Feb 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Fri, 13 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
After the death of brother sister's death in Bilaspur.

भैया मोरे राखी के बंधन को निभाना। यह मशहूर फिल्मी तराना भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। घुमारवीं में अपने भाई की मृत्यु पर बहना इतनी टूट गई कि ह्रदय गति रुक जाने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


भाई की अर्थी क्या निकली, बहना गश खाकर गिर गई और दुनिया से ही रुखसत हो गई। मामला घुमारवीं के तहत आने वाली कोठी पंचायत के पनियाला गांव का है।

जानकारी के मुताबिक गांव के जगरनाथ (80) की बुधवार रात्रि अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह अस्वस्थ चल रहा था। वीरवार सुबह उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। अर्थी सजाई गई। अर्थी को शमशानघाट ले जाया गया।
विज्ञापन


लेकिन, अर्थी निकलते ही वहां आई जगरनाथ की ही बहन जमना देवी रोते-बिलखते हुए अचानक गश खाकर गिर गई। हालांकि, उसे 108 एंबलैंस में अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पसरा मातम

After the death of brother sister's death in Bilaspur.

भाई की मृत्यु के गम में बहना की भी मौत हो गई। इधर, इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। इसके बाद महिला को उसके गांव ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बुजुर्ग के रिश्तेदार ज्ञान चंदेल ने बताया कि भाई-बहन की मौत से तमाम रिश्तेदार गहरे सदमे में है। शाम को भाई जगरनाथ की मृत्यु हुई थी तो सुबह बहन ने दम तोड़ दिया।

उधर, कोठी पंचायत की प्रधान सुनीता ने बताया कि बुजुर्ग महिला को 108 एंबुलैंस में अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed