फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Shimla now PM Narendra Modi's rally can be held in Dharamsala

PM Modi: शिमला के बाद अब धर्मशाला में हो सकती है पीएम नरेंद्र मोदी की रैली

Wed, 01 Jun 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jun 2022 09:55 PM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा विजय संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस रैली की अध्यक्षता करने के लिए भाजयुमो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांग रही है। इसके लिए बातचीत चली हुई है। 

विज्ञापन
After Shimla now PM Narendra Modi's rally can be held in Dharamsala
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाद अब पुलिस मैदान धर्मशाला में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हो सकता है। यह संबोधन 17 जून को प्रस्तावित देशभर के मुख्य सचिवों के सम्मेलन से पहले होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब एक लाख युवाओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा विजय संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस रैली की अध्यक्षता करने के लिए भाजयुमो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांग रही है। इसके लिए बातचीत चली हुई है। अगर हरीझंडी मिली तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सचिवों की बैठक से पहले धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली की अध्यक्षता कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि रैली में प्रदेश भर से करीब एक लाख भाजयुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि भाजयुमो की संकल्प रैली को धर्मशाला में करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यातिथि के रूप में बुलाने का प्रयास चल रहा है। अगर सहमति मिल जाती है तो भाजयुमो की विजय संकल्प रैली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता करेंगे। रैली की तिथि पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।

विज्ञापन


पुलिस पहरे में हो रहा है सर्किट हाउस का कायाकल्प
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला प्रवास की तैयारियां जोरों-शोरों से चली हुई हैं। सड़कों को चमकाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के रात्रि ठहराव स्थल सर्किट हाउस का भी कायाकल्प किया जा रहा है। 17 और 18 जून को देश के मुख्य सचिवों का धर्मशाला में सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री धर्मशाला में ही रात्रि ठहराव भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जहां जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है, वहीं रात्रि ठहराव के लिए  प्रस्तावित सर्किट हाउस के कायाकल्प का कार्य भी जोरों-शोरों से चला हुआ है। सर्किट हाउस के कायाकल्प का कार्य पुलिस पहरे के बीच हो रहा है। सर्किट हाउस में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सर्किट हाउस की साज सज्जा में प्रयोग होने वाले सामान की जहां जांच पड़ताल कर रहे हैं, वहीं काम कर रहे मजदूरों पर भी निगरानी रखे हुए हैं। 

विज्ञापन

चुनाव का बहिष्कार करेंगे पौंग विस्थापित प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान धरना-प्रदर्शन

उधर, पीएम मोदी के धर्मशाला प्रवास के दौरान पौंग बांध विस्थापितों की समिति धरना-प्रदर्शन करेगा। समिति की राजा की तालाब में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। एक मत से यह भी निर्णय लिया गया कि पौंग बांध विस्थापित राज्य में होने वाले आम चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष हंस राज ने बताया कि प्रदेश और केंद्र की सरकारें उनकी भूमि अलॉटमेंट संबंधी लटके हुए मामलों का समाधान करने में विफल रही हैं। केंद्र की मौजूदा सरकार को विस्थापितों की चिंता नहीं है। प्रदेश और राजस्थान सरकार भी इस मामले को लेकर कुछ नहीं कर रही है। 

पौंग बांध विस्थापितों के मामले में आंखें बंद कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति के बैनर तले पौंग बांध विस्थापित 17 जून को प्रधानमंत्री के कांगड़ा जिले के दौरे के दौरान अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान एमएल कौंडल, उपप्रधान कुलदीप शर्मा, जनरल सेक्रेटरी हुक्म चंद, विशंभर पगरोत्रा, प्यारे लाल, मुलख राज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed