{"_id":"616ee81db485b416966365a6","slug":"after-ranital-there-was-less-flour-in-the-bag-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: रानीताल के बाद बिलासपुर में थैली में कम निकला आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: रानीताल के बाद बिलासपुर में थैली में कम निकला आटा
Tue, 19 Oct 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:15 PM IST
सार
डिपो होल्डर को 700 ग्राम कम आटा मिला है। डिपो संचालक को 40 किलोग्राम वजन के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है। लेकिन कम वजन के कारण 700 ग्राम आटे की कीमत भी चुकानी पड़ रही है। इससे पहले रानीताल के एक डिपो में आटा के बैग का कम वजन पाया गया था। वहीं, खाद्य तेल के डिब्बे में भी एक बोतल कम निकली थी।
विज्ञापन
बिलासपुर में थैली में कम निकला आटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रानीताल के बाद अब बिलासपुर में भी आटे की थैली में कम आटा निकलने का मामला सामने आया है। यहां 40 किलोग्राम आटे के बैग में 39.300 किलो आटा ही निकला। डिपो होल्डर को 700 ग्राम कम आटा मिला है। डिपो संचालक को 40 किलोग्राम वजन के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है। लेकिन कम वजन के कारण 700 ग्राम आटे की कीमत भी चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इससे पहले रानीताल के एक डिपो में आटा के बैग का कम वजन पाया गया था। वहीं, खाद्य तेल के डिब्बे में भी एक बोतल कम निकली थी। राशन डिपो संचालक आए दिन इन समस्याओं से परेशान हो रहे हैं। कई बार उचित मंच पर मामला उठाने के बावजूद इस तरह की जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर अंकुश नहीं लग रहा।
विज्ञापन
प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि मंगलवार को नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से बिलासपुर जिला के एक डिपो में भेजी गई आटा की बोरियों में कम वजन पाया गया है। एक बैग में 700 से 800 ग्राम कम आटा निकल रहा है। बार-बार गुहार कहने के बावजूद गोदाम से तोल कर अनाज की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके चलते डिपो संचालक परेशान है। 700 ग्राम कम आटे के कीमत भी डिपो संचालक को चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन