{"_id":"5a2e758b4f1c1b72548c290a","slug":"after-lashkar-terrorist-disclosures-kullu-police-issued-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर आतंकी के खुलासे से कुल्लू पुलिस अलर्ट, ओल्ड मनाली में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर आतंकी के खुलासे से कुल्लू पुलिस अलर्ट, ओल्ड मनाली में डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर आतंकी के खुलासे पर अब पुलिस की टीमों ने कसोल के बाद पर्यटन नगरी मनाली में डेरा डाल दिया है। जंगल, रोड, गेस्ट हाउस समेत अन्य जगहों पर सीआईडी की स्पेशल यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार रेकी कर रही हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस व न्यू ईयर ईव को लेकर कुल्लू पुलिस अलर्ट है। यूपी में पकड़े लश्कर के संदिग्ध आतंकी के कसोल क्षेत्र में रेकी के खुलासे के बाद कुल्लू में पुलिस सक्रियता दिखा रही है। कुल्लू जिले में कसोल के अलावा ओल्ड मनाली में भी इजरायली मूल के नागरिक रहते हैं।
विज्ञापन
कसोल में इजरायली नागरिकों की संख्या बेहद कम बताई जा रही है, बावजूद टीमें चौकसी बरती रही हैं। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। यूपी के प्रतापगढ़ से पकड़े संदिग्ध आतंकी के कसोल कनेक्शन को लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है,
विज्ञापन
लेकिन एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। पिछले दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में एनआईए और यूपी एटीसी ने यूपी के प्रतापगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सीआईडी की स्पेशल यूनिट और पुलिस टीम ओल्ड मनाली एरिया में छानबीन कर रही है।