फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Kashmiri Pandits in Himachal now the Hindus of the valley will also get reservation

दड़ूही में खोला जाएगा अनुसंधान केंद्र, डिग्री पूरी कर चुके छात्रों को श्रेणी सुधारने का मौका

Tue, 03 Nov 2020 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
After Kashmiri Pandits in Himachal now the Hindus of the valley will also get reservation
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के दड़ूही स्थित परिसर में जल्द अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा। केंद्र से तकनीकी विवि में शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। विवि की बैठक में अनुसंधान केंद्र को स्थापित करने की मंजूरी मिली है। विवि की शैक्षणिक परिषद की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विस्थापित कश्मीरी पंडितों के साथ अब कश्मीर घाटी में रह रहे हिंदुओं को भी यूजी और पीजी कोर्साें में कोटा देने का निर्णय लिया। अगर कश्मीरी पंडितों को दो सीटें होंगी तो कश्मीरी हिंदुओं को भी दो ही सीटें मिलेंगी। पहले सिर्फ कश्मीरी पंडितों को ही कोटा मिलता था। शैक्षणिक परिषद ने यह निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के परिपत्र के निर्देशानुसार लिया है।

विज्ञापन


नए पाठ्यक्रम के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी कर चुके विद्यार्थियों को श्रेणी सुधारने का विशेष मौका देने और एमटेक की डिग्री पूरा न करने वाले विद्यार्थियों को भी एक विशेष अवसर देने का निर्णय लिया है। आईटी से संबंधित कार्यों के नए विभाग भी खुलेंगे। तकनीकी विवि में संचालित आईटी से संबंधित सभी कार्य अब यूआईसीटी (विश्वविद्यालय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के तहत होंगे। बैठक में ईआरपी के 32 में से 30 मॉड्यूल को मंजूरी दी गई। तकनीकी विवि ने संबंधित महाविद्यालयों में चल रही बीबीए के तीसरे से छठे सत्र तक के नए पाठ्यक्रम को मंजूरी दी तथा बीबीए के पहले सत्र के कोर्स में बदलाव किया गया। 

विज्ञापन

अगले सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होंगे दाखिले

कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए गठित तकनीकी विवि की समिति को भी शैक्षणिक परिषद ने विधिवत स्वीकृति दी है, जो अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम में संशोधन करने पर काम करेगी। कुलपति ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक ही तकनीकी विवि और संबंधित महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed