{"_id":"61697848a67214186f57f919","slug":"after-diwali-now-students-will-get-smart-uniform-in-government-schools-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद मिलेगी अब हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद मिलेगी अब हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी
Sat, 16 Oct 2021 11:28 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:28 AM IST
सार
खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से निर्वाचन आयोग को एग्रीमेंट करने की मंजूरी के लिए फाइल भेजी है। आयोग ने आचार संहिता खत्म होने के बाद ही स्मार्ट वर्दी का आवंटन करने को कहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने थे, इसके आवंटन को लेकर भी आयोग की अनुमति मांगी गई है। इस पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
स्मार्ट वर्दी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के सरकारी स्कूल के छात्रों को स्मार्ट वर्दी के लिए और इंतजार करना होगा। आचार संहिता खत्म होने और दिवाली के बाद ही विद्यार्थियों को यह वर्दी मिल पाएगी। कैबिनेट की बैठक में कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया गया है लेकिन खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से कंपनी के साथ एग्रीमेंट होना बाकी है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से निर्वाचन आयोग को एग्रीमेंट करने की मंजूरी के लिए फाइल भेजी है। आयोग ने आचार संहिता खत्म होने के बाद ही स्मार्ट वर्दी का आवंटन करने को कहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार की ओर से पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने थे, इसके आवंटन को लेकर भी आयोग की अनुमति मांगी गई है। इस पर भी संशय बना हुआ है।हिमाचल में पहली से बारहवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं को स्कूल वर्दी दी जानी है। हिमाचल में इन छात्रों की संख्या आठ लाख के करीब है। हर साल छात्रों को वर्दी दी जाती है। पहली से दसवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को सिलाई के पैसे तक भी दिए जा रहे है जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अपने खर्चें पर वर्दी सिलानी होती है। चुनाव विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पाल रासू ने बताया कि आचार संहिता के मंजूरी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
दिवाली में 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दिवाली पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा देने की तैयारी चल रही है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से हर साल दिवाली पर्व पर उपभोक्ताओं को यह चीनी दी जाती है।
विज्ञापन