फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After central government nod school will be opened in Himachal 90 education blocks

केंद्र से हरी झंडी के बाद 90 शिक्षा खंडों से होगी स्कूल खोलने की शुरुआत

Sat, 13 Jun 2020 10:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
After central government nod school will be opened in Himachal 90 education blocks
सांकेतिक तस्वीर

केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलते ही हिमाचल में 90 शिक्षा खंडों से स्कूल खोलने की शुरुआत होगी। प्रदेश के कुल 128 शिक्षा खंडों में से 90 ऐसे हैं जो कोरोना संकट के बीच ग्रीन जोन में ही रहे हैं। प्रदेश सरकार इन स्कूलों को खोलकर शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की योजना बना रही है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रालय को स्कूल खोलने के विभिन्न विकल्पों का प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा विभाग ने भेज दिया है।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र शुरू करने से पहले विद्यार्थियों की काउंसलिंग, अभिभावकों से चर्चा और स्कूलों की सैनिटाइजेशन करवाने की बात भी प्रस्ताव में कही गई है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार से स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद प्रदेश सरकार स्वयं अपनी गाइडलाइन भी बनाएगी। सभी हितधारकों से चर्चा करने के बाद सरकार से गाइडलाइन को मंजूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बीते दिनों केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ चर्चा करने के बाद शुक्रवार तक सुझाव देने को कहा था। इसी कड़ी में हिमाचल शिक्षा विभाग ने अपने सुझावों का प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है। प्रस्ताव के तहत स्कूल खोलने के लिए विभिन्न विकल्पों को उल्लेख किया गया है। छात्रों की अधिक संख्या वाले सरकारी स्कूलों में एक दिन छोड़ कर कक्षाएं लगाने, सुबह और शाम की शिफ्ट में कक्षाएं लगाने, बीस बच्चों से कम संख्या वाले साढ़े पांच हजार स्कूलों को पहले खोलने, बोर्ड कक्षाओं को ही शुरू करने सहित कुछ अन्य विकल्पों से केंद्र को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल खुलने से पहले बच्चों के मन से कोरोना का भय दूर करने के लिए उनकी काउंसलिंग करने, अभिभावकों को जागरूक करने की बात भी प्रस्ताव में कही गई है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि स्कूल खोलने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सिटिंग प्लान बनाए जाएंगे। स्कूलों में इन दिनों चल रही छुट्टियों को समाहित करने के लिए आने वाली छुट्टियों को कम किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र को बढ़ाया भी जा सकता है। सिलेबस में भी कटौती की जा सकती है।

जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई में बढ़ेगी शिक्षण सामग्री
हिमाचल में जुलाई से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई दोबारा शुरू होगी। करीब एक माह की छुट्टियों के चलते बंद रही ऑनलाइन पढ़ाई में तेजी लाने के लिए जुलाई से व्हाट्सऐप से भेजी जाने वाली शिक्षण सामग्री बढ़ाई जाएगी।


कॉलेज परीक्षाओं को लेकर सोमवार को कुलपति से होगी बैठक
प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालय में परीक्षाएं लेने के लिए सोमवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed