फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After being out of multi task worker recruitment, the person fenced the school gate

Chamba: मल्टी टास्क वर्कर भर्ती से बाहर होने पर व्यक्ति ने कर दी स्कूल गेट की बाड़बंदी

Wed, 17 Aug 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 09:00 PM IST
सार

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती से बाहर होने पर व्यक्ति ने स्कूल को जाने वाले रास्ते की बाड़बंदी कर दी। मामला चंबा जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराहण का है। 

विज्ञापन
After being out of multi task worker recruitment, the person fenced the school gate
राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराहण - फोटो : संवाद

विस्तार

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती से बाहर होने पर व्यक्ति ने स्कूल को जाने वाले रास्ते की बाड़बंदी कर दी। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर स्कूल का भवन है, वो इस व्यक्ति की है। मामला चंबा जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराहण का है। बाड़बंदी किए जाने से विद्यार्थियों को परिसर में जाने में परेशानी हुई। मुख्य गेट बंद हो जाने से विद्यार्थियों को पाठशाला की दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर भेजा गया। पूरा दिन भर विद्यार्थी शौचालय तक नहीं जा पाए। विद्यालय में कार्यरत कार्यवाहक प्रभारी ने इसकी सूचना मैहला द्वितीय के शिक्षा खंड हरदासपुरा स्थित केंद्रीय मुख्य शिक्षक को दी। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के पास पहुंची शिकायत के आधार पर जमीन मालिक से बात करने के लिए खंड शिक्षा प्रारंभिक अधिकारी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक और कार्यालय अधीक्षक को मौके पर भेजा गया। समस्या का हल न निकलने पर शिक्षा विभाग कानूनी मदद ले सकता है। 

विज्ञापन


पाठशाला के कार्यवाहक प्रभारी पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के मुख्य गेट के साथ की गई बाड़बंदी के बारे में केंद्रीय मुख्य शिक्षक को लिखित में अवगत करवा दिया गया है। केंद्रीय मुख्य शिक्षक किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जमीन मालिक को समझाने के प्रयास  किए जा रहे हैं। उच्चाधिकारियों को भी मामले बारे अवगत करवा दिया गया है। जमीन के मालिक विजय कुमार ने माना कि पाठशाला भवन के लिए भूमि दान करने के बाद भी मल्टी टास्क भर्ती में उनका चयन नहीं किया गया है। बेरोजगार होने पर अब तीन बिस्वा को छोड़कर अन्य जमीन वह खाली करवा रहे हैं। शिक्षा विभाग को विद्यालय के लिए रास्ता दूसरी ओर से बनाने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 
विज्ञापन


स्कूल गेट के पास बाड़बंदी की सूचना
स्कूल गेट के पास बाड़बंदी की सूचना मिली है। व्यक्ति का चयन मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर कम अंक होने की वजह से नहीं हो पाया। नियम सात में हुई भर्ती में दस्तावेजों के आधार पर अंक दिए गए हैं। -अरुण शर्मा, एसडीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन मालिक के भर्ती में हैं 27 अंक
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी के 30 अंक हैं। जमीन के मालिक के 27 अंक मल्टी टास्क भर्ती में रहे हैं। अब मौके पर जाकर ही देखना होगा कि दूसरी ओर से विद्यालय के लिए रास्ते की संभावना है या नहीं है। - सुरेश कुमार, प्रारंभिक शिक्षा, उपनिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed