{"_id":"67ac53218e8769bd7c0f6a74","slug":"after-an-argument-the-barber-attacked-the-young-man-s-neck-with-a-razor-he-is-undergoing-treatment-at-igmc-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla Crime News: हिमाचल के शिमला में कहासुनी के बाद बार्बर ने उस्तरे से काट दिया दोस्त का गला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Crime News: हिमाचल के शिमला में कहासुनी के बाद बार्बर ने उस्तरे से काट दिया दोस्त का गला, हालत गंभीर
Wed, 12 Feb 2025 05:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:42 PM IST
सार
शहर में एक सैलून में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में बार्बर(नाई) ने उस्तरे से युवक के गले पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
शिमला शहर के एक सैलून (बाल काटने की दुकान) में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बार्बर ने उस्तरे से युवक के गले पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोनों के बीच हुई थी बहस
मामला मंगलवार शाम का है जब ताराहाल में बार्बर की दुकान चलाने वाला अमन अपने दोस्त अक्षय के साथ था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा है। आरोप है कि अमन ने उस्तरे से अक्षय के गले पर हमला कर दिया। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया और परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को आईजीएमसी से मामले के बारे में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू की। डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने कृष्णानगर में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया उस्तरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अक्षय के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी बयान नहीं दे पा रहा युवक
अभी तक की जांच में सामने आया है कि पहले आरोपी के पिता यहां पर बार्बर की दुकान चलाते थे और अब वह यहां कामकाज देख रहा है। अक्षय अभी बयान देने की हालत में नहीं है। दोनों में किस बात को लेकर कहासुनी हुई इसका पूरा खुलासा अक्षय के बयान देने के बाद ही हो पाएगा। डीएसपी शिमला शक्ति सिंह ने बताया कि ताराहाल में बार्बर ने उस्तरे से युवक पर हमला किया है। मेडिकल ओपिनियन के बाद बीएनएस की धारा 109 के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।