फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After a month and a half, 19 schools have not received any admissions and have been ordered to close.

Shimla News: डेढ़ माह बाद 19 स्कूलों में एक भी दाखिला नहीं, बंद करने के आदेश; विभाग ने जारी किए आदेश

Sun, 29 Mar 2026 12:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 12:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के 19 सरकारी स्कूलों में डेढ़ माह बाद भी एक भी दाखिला नहीं हुआ है। ऐसे में इन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने बंद करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
After a month and a half, 19 schools have not received any admissions and have been ordered to close.
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला जिले में शून्य संख्या वाले 19 सरकारी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने बंद करने का फैसला लिया है। इसमें 16 प्राथमिक और तीन मिडल स्कूल शामिल हैं। इनमें कुछ स्कूलों में शिक्षकों की भी कमी थी जिस कारण दाखिले नहीं हुए। स्कूल खुलने के डेढ़ महीने बाद भी इन स्कूलों में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया था। ऐसे में विभाग ने अब इन्हें बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हाल ही में सरकार ने प्रदेशभर में ऐसे स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है जिसमें एक भी बच्चे ने दाखिला नहीं लिया है।
विज्ञापन


शिमला जिले में ऐसे सबसे ज्यादा स्कूल हैं जो अब बंद किए जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा शिक्षा खंड सराहन के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को विभाग ने अब कम स्टाफ वाले स्कूलों में भेजने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर की ओर से शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में बंद हुए स्कूलों में शिक्षा खंड सराहन के पांच, जुब्बल के दो, ठियोग, रामपुर और सुन्नी का एक-एक स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा टिक्कर, देहा, रंसार,शिमला-3, मशोबरा और नेरवा का एक-एक स्कूल शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, विभाग ने इसके अलावा तीन मिडल स्कूलों को भी बंद करने का निर्णय लिया है। इसमें चौपाल, जुब्बल और छोहारा शिक्षा खंड का एक-एक स्कूल शामिल है। विभाग के अनुसार इन स्कूलों में एक भी विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया था। इसके चलते विभाग ने इन स्कूलों को बंद किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंद हुए स्कूलों का रिकार्ड, फर्नीचर और अन्य सामग्री को पहले से जारी निर्देशों के अनुसार सुरक्षित जगह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्कूल होंगे बंद
जीपीएस सामरा, टिक्कर,जीपीएस धारवी, सुन्नी,जीपीएस छावराबाई, सराहन, जीपीएस कुठरू, सराहन, जीपीएस कूट ,सराहन, जीपीएस धावन ,सराहन, जीपीएस ओल्ड झाकड़ी, सराहन, जीसीपीएस बंडली,देहा, जीपीएस सुंडली, जुब्बल, जीपीएस चमारू, जुब्बल, जीपीएस दमराली, रामपुर स्कूल को बंद किया है। इसके अलावा जीपीएस बहानी ,ठियोग, जीपीएस डुमरेरा ,रंसार, जीपीएस झोलो, शिमला-3, जीपीएस छराबड़ा, मशोबरा, जीपीएस भूत, नेरवा शामिल है। वहीं इसके अलावा जीएमस घुरला, जीएमएस सााशन, जीएमएस मंगियारी स्कूल को भी बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed