फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Affter 4 PM Buses not run in shimla

दिवाली पर 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें

Wed, 03 Nov 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Affter 4 PM Buses not run in shimla
Affter 4 PM Buses not run in shimla
राजधानी के लोकल रूटों पर प्राइवेट बसों का भी कम रहेगा संचालन
विज्ञापन

दिल्ली, हरिद्वार रूट पर एक ओर चलेंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के दिन एचआरटीसी की लोकल रूटों पर चलने वाली बसें शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी। एचआरटीसी मुख्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार 4 बजे के बाद परिवहन निगम कर्मचारी भी दिवाली मनाएंगे।
लोगों की सुविधा के लिए नियमित अंतराल पर कुछ बसों की आवाजाही होती रहेगी। दिवाली के दिन एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा बंद रहेगी। दिल्ली से एक वोल्वो सुबह 6:45 बजे शिमला आएगी। हरिद्वार और दिल्ली जैसे लांग रूटों पर भी बसें एक ओर ही चलेंगी। शुक्रवार को बसों की आवाजाही तय शेड्यूल के आधार पर ही होगी।
विज्ञापन

दिवाली के अगले दिन झेलनी होगी दिक्कत
दिवाली के दिन लोगों को बसों की किल्लत पेश न आए इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पुख्ता व्यवस्था की है। लेकिन दिवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को लोगों को बसों की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। दिवाली वाले दिन बसें दोपहर बाद तक ही चलती हैं। इसके बाद स्टाफ को दिवाली मनाने के लिए छुट्टी दे दी जाती है। चालक बसों को अपनी सुविधा अनुसार खड़ी कर देते हैं इस कारण दिवाली के दूसरे दिन विभिन्न रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो जाती है। विश्वकर्मा दिवस पर सुबह के समय चालक-परिचालक अपनी गाड़ियों की पूजा अर्चना करेंगे। बीते वर्ष दिवाली के दूसरे रोज बसों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। परिवार के साथ दिवाली मनाकर लौट रहे लोगों को दिवाली के दूसरे दिन देर शाम तक बसें नहीं मिली थीं। बस स्टैंडों पर लोगों का हुजूम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में बुधवार को रही भारी ओवरलोडिंग
दिवाली के चलते बुधवार को बसों में भारी ओवरलोडिंग रही। दिवाली मनाने के लिए लोगों ने बीते रविवार से ही घरों का रुख करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को टुटीकंडी आईएसबीटी, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड, संजौली और ढली में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने वाली बसों में भारी भीड़ रही। शिमला से रामपुर, रोहड़ूू, चौपाल, कोटखाई और ठियोग की ओर जाने वाली अधिकतर बसें पैक रही। दोपहर दो बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने वाली बसों में तिल धरने की भी जगह नहीं रही। शिमला से हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और चंबा रूटों पर रवाना होने वाली बसों में भी भारी भीड़ रही।
कोई परेशानी हो तो यहां करें संपर्क
बसों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए एचआरटीसी के कंट्रोल रूम में 0177- 2656326 पर संपर्र्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed