{"_id":"93b4c99da16019fe536a0d647819281a","slug":"advocates-strike-in-distric-and-highcourt-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए शिमला की सभी अदालतों में क्यों ठप रहा कामकाज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए शिमला की सभी अदालतों में क्यों ठप रहा कामकाज?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव राव पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों ने प्रदेश उच्च न्यायालय और जिला कचहरी में अदालती कामकाज का बहिष्कार किया। इस वजह से काम के सिलसिले में अदालत में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ताओं में गुस्सा था। उनके एक साथी के साथ ओल्ड बैरियर पर कुछ लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। मेडिकल के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। इस मामले में सख्त कार्रवाई न होने से गुस्साए वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी शिमला से मिला। एसपी शिमला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच में कहीं कमी रह गई है तो छानबीन के लिए डीएसपी स्तर के अफसर को जांच अफसर नियुक्त किया जाएगा। वकील पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने एसपी शिमला को पत्र भी लिखा हमलावरों के खिलाफ बालूगंज थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं शिमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा ने कहा कि वकील की पिटाई के विरोध में जिला कचहरी में भी काम ठप रहा। वकीलों ने विरोध स्वरूप कोई काम नहीं किया। पुलिस प्रशासन से मांग की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
खुले में शौच करने से रोकने पर विवाद
मामले के अनुसार वकील राजीव राव जब ओल्ड बैरियर के पास मेंटल अस्पताल के रास्ते अपने घर जा रहे थे तो कुछ लोग खुले में शौच कर रहे थे वकील ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने वकील के साथ मारपीट की। वकीलों ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।