करना चाहते हैं कुछ नया तो मनाली एडवेंचर कैंप में पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स एक अक्तूबर से एडवेंचर कैंप लगा रहा है। एक अक्तूबर से 28 दिसंबर तक होने वाले पांच दिवसीय कैंपों के दौरान मनाली और आसपास के इलाकों में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग करवाई जाएगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए आवेदकों को इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स देशभर में पर्वतारोहण, स्कीइंग, वाटर, एयरो स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। इंस्टीट्यूट इस साल एक अक्तूबर से 28 दिसंबर तक एडवेंचर कैंप लगाएगा। इस दौरान लोगों को मनाली और आसपास इलाकों में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग कराई जाएगी। पांच-पांच दिन के इन कैंप में दस साल से ऊपर की उम्र के लोग भाग ले सकेंगे।
4250 रुपये प्रति व्यक्ति है फीस
इंस्टीट्यूट के निदेशक कैप्टन रणधीर सिंह ने बताया कि पांच दिन, पांच रात के स्टे वाले इन एडवेंचर कैंपों में रहने के लिए 4250 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। इस दौरान खाना-पीना और टेंट या डारमेंट्री में रहने की व्यवस्था रहेगी। बताया कि पांच दिन के हर कैंप
के बीच में दो दिन का गैप रखा गया है, ताकि अगले कैंप के लिए तैयारी की जा सके। तीन महीने के दौरान हर कैंप में 100 लोगों की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि कैंप में शामिल होने के लिए इंस्टीट्यूट की वेबसाइट www.adventurehimalay.org पर बुकिंग कर सकते हैं।