{"_id":"6a4bcd332f8da2061906e6f9","slug":"adventure-boys-mahasu-won-the-woodvista-volleyball-cup-shimla-news-c-19-sml1007-749566-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एडवेंचर बॉयज महासू ने जीता वुडविस्टा वॉलीबॉल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एडवेंचर बॉयज महासू ने जीता वुडविस्टा वॉलीबॉल कप
विज्ञापन
फाइनल में मस्त बॉयज षट्यां को हराया, विजेता टीम एक लाख रुपये से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चियोग में दो दिवसीय वुडविस्टा वॉलीबाल कप के फाइनल में एडवेंचर बॉयज महासू ने मस्त बॉयज षट्यां को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अलग-अलग व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मस्त बॉयज षट्यां ने फ्रेंड्स स्पोर्ट्स फागू को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एडवेंचर बॉयज महासू ने हांगला डायनामाइट्स चियोग को शिकस्त दी। फाइनल में एडवेंचर बॉयज महासू ने लगातार बेहतर खेल दिखाया और खिताब पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिले। आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उनका कहना था कि खेल युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।