फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Advent Sunday will be organized in Christ Church on December 1.

Shimla News: क्राइस्ट चर्च में 1 दिसंबर को होगा एडवेंट संडे का आयोजन

Thu, 28 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Advent Sunday will be organized in Christ Church on December 1.
बाइवल पाठ और प्रवचन भी दिए जाएंगे
विज्ञापन

क्रिसमस के कार्यक्रमों का होगा आगाज, कैरोल सिंगिंग भी होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में क्रिसमस के कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहली दिसंबर को एडवेंट संडे का आयोजन किया जाएगा।

यह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की तैयारी होती है। इसके लिए रिज मैदान स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च को सजाया जा रहा है। एडवेंट पर चर्च को अंदर से बैंगनी रंग में सजाया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस दिन बाइवल पाठ, प्रवचन, भजन, प्रार्थनाएं और प्रभु यीशु मसीह का गुणगान होगा। रविवार को सुबह 11:00 बजे से चर्च सर्विस शुरू होगी। दिनभर ईसाई समुदाय के लोग धूमधाम से एडवेंट संडे मनाएंगे। एडवेंट संडे से क्रिसमस के कार्यक्रमों का आगाज होगा। कैरोल सिंगिंग भी शुरू हो जाएगी। इसमें इसाई समुदाय के लोग घर-घर जाकर कैरोल सिंगिंग करेंगे। क्रिसमस की लोगों को बधाइयां बांटी जाएंगी। घरों में जाकर बाइवल पाठ, भजन और प्रार्थनाएं होंगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। क्राइस्ट चर्च की पादरी वनिता रॉय ने बताया कि पहली दिसंबर को एडवेंट संडे मनाया जाएगा। इसके लिए चर्च को अंदर से बैंगनी रंग में सजाया जाएगा। बताया कि एडवेंट के साथ ही कैरोल सिंगिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article