फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Advanced study given a relxsation on entry fees

एडवांस्ड स्टडी की एंट्री फीस दरों में छात्रों को मिलेगी राहत

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advanced study given a relxsation on entry fees
संस्थान के कार्यवाहक निदेशक एवं और उपाध्यक्ष ने दिए दरें घटाने के संकेत
विज्ञापन

क्रॉसर
अमृत महोत्सव पर आज से होगा कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला स्थित उच्च अध्ययन संस्थान (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी) में हिमाचल के लोगों और छात्रों के लिए एंट्री फीस कम करने की तैयारी है।
एडवांस्ड स्टडी का भवन देखने के लिए संस्थान प्रबंधन ने टिकट की दरें तय कर रखी हैं। लेकिन दरें अधिक होने से छात्र इसके दीदार नहीं कर पाते। अब संस्थान हिमाचल के स्थानीय निवासियों और छात्रों को इन दरों में राहत देने की सोच रहा है। अभी छात्रों से आईकार्ड दिखाने पर सौ रुपये फीस ली जाती है। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक एवं और उपाध्यक्ष प्रो. चमन लाल गुप्त ने कहा कि पर्यटकों की दरों में कोई कमी नहीं की जाएगी। कहा कि देशभर में मनाए जा रहे आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत 24 से 26 सितंबर तक संस्थान में गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पर राष्ट्रीय सेमीनार होगा। स्वाधीनता संग्राम में सिख गुरुओं के योगदान पर आयोजित किए जाने वाले इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन में पंजाब के डीजीसी संयोजक रहेंगे।
विज्ञापन

स्वाधीनता संग्राम में हिमाचल के लोगों के योगदान और आजादी की लड़ाई से जुड़े तथ्यों का पता लगाकर इसे प्रकाशित किया जाएगा। डेढ़ साल से संस्थान में बाधित हुई शोध गतिविधियों को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसमें संस्थान में यूजीसी द्वारा कॉलेजों के शिक्षकों को शोध सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से शुरू की गई गतिविधियों के तहत संस्थान को आईयू सेंटर बनाया गया है। हर साल होनी वाले आय में 95 फीसदी तक कमी आई है। भवन के रखरखाव पर होने वाले खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया था। अब स्थिति सामान्य होने लगी है और संस्थान को खोल दिया है तो आने वाले दिनों में सब पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखरखाव पर खर्च होती है 70 फीसदी राशि
केंद्र से संस्थान को मिलने वाली बीस करोड़ की धनराशि से 70 फीसदी रखरखाव पर खर्च हो जाती है। पांच से छह करोड़ से शोध, एकेडमिक गतिविधियां होती हैं। इस मौके पर संस्थान कार्यवाहक सचिव प्रेमचंद और जन संपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक भी मौजूद रहे। प्रो. चमन लाल गुप्त ने बताया कि 21 सितंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उनकी बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री को संस्थान की पांच सालों की एकेडमिक गतिविधियों के साथ पूरा ब्यौरा पावर प्वाइंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से उनके समक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed