{"_id":"623ca87ed149786fdf0c7d1e","slug":"advance-booking-strat-in-hotel-in-shimla-shimla-news-sml4035542127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर हिल्सक्वीन में फिर उमड़ेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर हिल्सक्वीन में फिर उमड़ेंगे सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू
कुफरी और नारकंडा की बर्फ भी कर रही आकर्षित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मैदानी इलाकों में तपती गरमी से राहत पाने के लिए इस वीकेंड पर हिल्सक्वीन में सैलानियों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है। शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मैदानी राज्यों में इन दिनों गरमी बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जबकि शिमला में मौसम सुहावना बना हुआ है।
सर्दी के मौसम में हुई अच्छी बर्फबारी के बाद शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में अभी भी बर्फ मौजूद है। कुफरी की महासू पीक और नारकंडा की हाटू पीक में सैलानी बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि इस वीकेंड पर भी शहर में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शिमला आ रहे हैं।