{"_id":"6252bad9d44a857ef019e273","slug":"advance-booking-by-tourists-chail-hotels-packed-from-13-to-15-april-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन: 13 से 15 अप्रैल तक चायल के होटल पैक, एडवांस बुकिंग कर रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन: 13 से 15 अप्रैल तक चायल के होटल पैक, एडवांस बुकिंग कर रहे सैलानी
Mon, 11 Apr 2022 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:22 AM IST
सार
गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बाहरी राज्यों से लोग प्रदेश के ठंडे क्षेत्र में आना पसंद कर रहे हैं। इसके तहत पर्यटक कसौली और चायल में छुट्टियां बिता रहे हैं। इसके लिए होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग भी पर्यटकों ने की है।
विज्ञापन
कसौली में टहलते पर्यटक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड पर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को भी पर्यटन नगरी चायल 60 और कसौली के होटल 80 प्रतिशत पैक रहे, जबकि 13 से 15 अप्रैल तक होटल सौ फीसदी बुक हो गए हैं। पर्यटकों ने एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। पर्यटकों की आवाजाही से होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बाहरी राज्यों से लोग प्रदेश के ठंडे क्षेत्र में आना पसंद कर रहे हैं। इसके तहत पर्यटक कसौली और चायल में छुट्टियां बिता रहे हैं। इसके लिए होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग भी पर्यटकों ने की है। इसमें रविवार तक चायल और कसौली पर्यटक स्थलों में सुबह से पर्यटकों की आवाजाही लगी रही। उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि चायल के होटलों में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 13 से 15 अप्रैल तक तीन दिन की छुट्टियां बिताने के लिए होटल पैक हो गए हैं।
विज्ञापन
एनएच पर पर्यटकों को लुभा रहे हरे-भरे पार्क
कालका-शिमला एनएच पर सुहाने सफर के साथ पर्यटक हिमाचल की वादियों में चहलकदमी भी कर रहे हैं। परवाणू-चंबाघाट फोरलेन पर आधा दर्जन से अधिक पार्कों पर पर्यटक टहलने के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। एनएच के कोटी, शमलेच, दत्यार समेत चक्की मोड के समीप पार्कों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन