फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission schedule of Institute of Integrated Himalayan Studies

IIHS: इस बार सिर्फ इन कोर्सों में ही एडमिशन

Thu, 17 Jul 2014 03:22 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
Admission schedule of Institute of Integrated Himalayan Studies

एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) में इस बार भी चार कोर्सों में ही प्रवेश होगा। नए कोर्स शुरू किए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। यूजीसी की मंजूरी से संस्थान में चल रहे पीजी कोर्स एमएससी पर्यावरण विज्ञान और एमबीए ग्रामीण विकास कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


संस्थान के कार्यवाहक निदेशक और विवि के प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इन दो कोर्स के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 23 जुलाई को एमएससी पर्यावरण विज्ञान की सब्सिडाइज्ड 10 और नॉन सब्सिडाइज्ड बीस सीटों के लिए संस्थान में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

एमबीए के लिए चार अगस्त से काउंसिलिंग

Admission schedule of Institute of Integrated Himalayan Studies

एमबीए ग्रामीण विकास पीजी कोर्स के लिए चार अगस्त को सब्सिडाइज्ड की 15 सीटों और 5 अगस्त को नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। आपदा प्रबंधन की 75 सीटों, पहाड़ी मीनियेचर के लिए आवेदन की प्रक्रिया हालांकि पूरी कर ली गई है, मगर इसकी काउंसलिंग की तिथि अभी तक संस्थान ने तय नहीं की है। नए सत्र से ही हिंदी पत्रकारिता, स्ट्रेटेजिक डिफेंस स्टडीज और एमए आर्कियोलॉजी सहित एमए पब्लिक हेल्थ नए कोर्स के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। मगर अभी इसे फै कल्टी और अकादमिक काउंसिल से मंजूरी नहीं मिली है।

नए कोर्स शुरू करने को प्रयास : प्रो. चौहान

प्रति कुलपति और एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के कार्यवाहक निदेशक प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो कोर्सों की काउंसलिंग तिथि तय हो चुकी है। नए कोर्सों को भी इसी सत्र से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed