फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission process begins at the College of Fine Arts

Shimla News: ललित कला कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins at the College of Fine Arts
शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय (फाइन आटर्स कॉलेज) शिमला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत प्रवेश के लिए विद्यार्थी 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्री-एडमिशन काउंसलिंग 12 जून से 19 जून तक होगी। प्रथम मेरिट सूची 20 जून को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 21 से 23 जून तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। महाविद्यालय में बीएफए डिग्री पाठ्यक्रम के तहत पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट और स्कल्प्चर विषयों में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। परफॉर्मिंग आर्ट्स में संगीत वोकल, संगीत इंस्ट्रुमेंटल और तबला विषय में 10-10 सीटें तथा नृत्य विभाग में 20 सीटें उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. कामायनी बिष्ट ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article