{"_id":"5ee60cabcfb003502c181e7a","slug":"admission-in-plus-one-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब होगा 11वीं में स्थायी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब होगा 11वीं में स्थायी प्रवेश
Sun, 14 Jun 2020 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दस दिन तक सरकारी स्कूलों में 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद विद्यार्थियों की 11वीं की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए फिलहाल प्रोविजनल एडमिशन के आधार पर छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। स्थायी प्रवेश के लिए पिछले रिजल्ट को वेरिफाई कर इसे रेगुलर करने को अलग से शिक्षा विभाग के स्कूलों को दिशा-निर्देश आएंगे।
विज्ञापन
इसमें स्कूल में दसवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं के परिणाम को वेरिफाई किया जाएगा। शहर के पोर्टमोर, लक्कड़ बाजार गर्ल्स, लालापनी, छोटा शिमला सहित सभी सरकारी स्कूलों में दस दिनों तक छात्र 11वीं में अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। अभिभावक स्वयं आकर बच्चों का प्रवेश करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग से ताजा आदेश आने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों से तय न्यूनतम फीस भी ली जानी है। लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और पोर्टमोर के प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने कहा कि विभाग के जो भी आदेश आएंगे, उसके मुताबिक शेष बची प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन