फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Admission for Female students in Sainik School sujanpur tira

सैनिक स्कूल में अब छात्राओं को भी मिलेगा पढ़ाई का मौका

Fri, 05 Feb 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Admission for Female students in Sainik School sujanpur tira
सैनिक स्कूल सुजानपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुजानपुर सैनिक स्कूल में पहली बार छात्राओं को भी दाखिला मिलेगा। स्कूल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक स्कूल में केवल छात्रों को प्रवेश दिया जाता रहा है। रक्षा मंत्रालय के नए निर्देशों के बाद अब छात्राएं भी सैनिक स्कूल में पढ़ सकेंगी। 

विज्ञापन


छात्राओं को छठी कक्षा से दाखिला मिलेगा। इसके बाद हर साल छात्राओं के लिए आगे की कक्षाएं शुरू होंगी। छठी कक्षा में कुल स्वीकृत सीटों में से 10 फीसदी छात्राओं के लिए रहेंगी। इस आवासीय स्कूल में छात्राओं के लिए अभी तक छात्रावास का निर्माण नहीं हुआ है। स्कूल प्रशासन ने अस्थायी तौर पर गेस्ट हाउस या किसी अन्य भवन में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए ठहरने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। आने वाले समय में नए छात्रावास का निर्माण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्कूल में दाखिले के लिए कल होगी प्रवेश परीक्षा
सैनिक स्कूल प्रशासन की ओर से आज प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 432 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। यह पहला मौका है जब प्रवेश परीक्षा रक्षा मंत्रालय नहीं बल्कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी करवा रही है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण होने के बाद ही स्कूल में दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रधानाचार्य कैप्टन मनोज कुमार महावार ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा होगी। पहली बार स्कूल में छात्राओं को भी दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed