फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Admission date extended for B.Ed, UG, PG and Diploma courses, HPU issued notification

HPU Shimla: बीएड, यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स में बढ़ी प्रवेश लेने की तिथि, एचपीयू ने जारी की अधिसूचना

Sat, 22 Feb 2025 01:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फाॅर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) इक्डोल ने जनवरी सत्र में प्रवेश लेने के लिए आवेदन और पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Admission date extended for B.Ed, UG, PG and Diploma courses, HPU issued notification
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फाॅर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) इक्डोल ने जनवरी सत्र में प्रवेश लेने के लिए आवेदन और पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। निदेशक प्रो. संजू करोल की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार इक्डोल से बीएड कोर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च तय की गई है। काउंसलिंग 17 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी के डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो की ओर से जारी नोटिस के बाद तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


सीडीओई से एमए एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए भी 12 मार्च तक तय पात्रता शर्तें पूरा करने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे। कोर्स की काउंसलिंग 16 और 27 मार्च को होगी। एमबीए प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण करवा सकेंगे। एमबीए की पहले चरण की काउंसलिंग 25 मार्च और दूसरे चरण की 27 मार्च को होगी। सीडीओई से संचालित किए जा रहे स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीकॉम और पीजी डिग्री कोर्स एमए इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, म्यूजिक, संस्कृत, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, और एम कॉम और जेएमसी, डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड, डिप्लोमा इन योग स्टडीज, डिप्लोमा इन कंप्यूटर और डाइस साइंस में प्रवेश को 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed