{"_id":"62b8706e1756f23acb348386","slug":"admission-counselling-process-will-by-completed-by-10-july-in-sardar-patel-university-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sardar Patel University Mandi: सरदार पटेल विवि में 10 जुलाई से पहले पूरी होगी काउंसलिंग प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sardar Patel University Mandi: सरदार पटेल विवि में 10 जुलाई से पहले पूरी होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
Sun, 26 Jun 2022 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:13 PM IST
सार
विवि प्रबंधन की मानें तो काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं, बाकी बचे विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में विभिन्न विषयों में दाखिलों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से पहले पूरी होगी। एचपीयू ने अभी तक पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए कांउसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन 30 जून तक लिंक शेयर करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
लिंक पर जाकर अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बाद में विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। विवि प्रबंधन की मानें तो काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं, बाकी बचे विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। सभी विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने कहा कि अभी तक पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। अन्य विषयों के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इन विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
एचपीयू ने अभी तक जिन विषयों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किया है, उनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूूलॉजी और एमबीए विषय शामिल हैं। अभी तक छह अन्य विषयों की प्रवेश परीक्षा के नतीजों का इंतजार है।