फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   administrative tribunal cases shifting issue will be decided in himachal cabinet

इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, ट्रिब्यूनल के मामलों पर होगा फैसला

Tue, 30 Jul 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
administrative tribunal cases shifting issue will be decided in himachal cabinet
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में चल रहे मामलों को हिमाचल हाईकोर्ट में शिफ्ट करने से संबंधित अध्यादेश को सरकार आठ अगस्त की मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे सकती है। सीएम जयराम ठाकुर ने आठ अगस्त को कैबिनेट बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने की अधिसूचना जारी करने के साथ ही ट्रिब्यूनल को राज्य सरकार ने भंग कर दिया है, साथ ही सरकार ने ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार को ओएसडी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


ओएसडी को ही कार्यालय का सारा कार्य हाईकोर्ट में शिफ्ट होने तक जिम्मेदारी दी गई है।  ट्रिब्यूनल में बंद होने तक करीब बीस हजार केस लंबित थे। जिन्हें शिफ्ट करने की उच्च न्यायालय ने सरकार को पहले ही मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों के लंबित केसों में देरी होने से होने वाली असुविधा से बचाने के लिए आर्डिनेंस लाया जा रहा है। आर्डिनेंस पास कर केसों को हाईकोर्ट में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र के दौरान आर्डिनेंस को बिल के रूप में पेश कर उसे पारित करा लिया जाएगा।


अधिसूचना के साथ भले ही ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष और सदस्य की सेवाएं भी समाप्त हो गई हैं, लेकिन उनके कार्यकाल के खत्म होने तक उन्हें बेसिक वेतन मिलता रहेगा। अध्यक्ष का कार्यकाल 28 फरवरी 2020 तक है जबकि एकमात्र सदस्य का कार्यकाल 17 अगस्त 2020 को खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed