{"_id":"5dd4e3538ebc3e549b506dc0","slug":"administrative-reshuffle-by-himachal-pradesh-government-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, बदलेंगे सभी स्तर के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, बदलेंगे सभी स्तर के अधिकारी
Wed, 20 Nov 2019 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में जल्द ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिला उपायुक्तों से लेकर एडीएम और एसडीएम स्तर पर तबादले होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा के बाद जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री भी धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट से पहले प्रशासनिक फेरबदल की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में बीके अग्रवाल के मुख्य सचिव रहते बड़ा फेरबदल हुआ था। उसके बाद बड़े स्तर पर तबादले नहीं हुए। हालांकि, बीच-बीच में चार से पांच सचिवों के विभाग बदलते रहे हैं या अतिरिक्त कार्यभार दिया जाता रहा है। राज्य सचिवालय में कई अफसर ऐसे हैं, जिनके पास सीधे जनता से जुड़े पांच से छह विभाग हैं।
विज्ञापन
ज्यादा विभाग होने के कारण काम का बोझ पड़ रहा है। कुछेक अफसर ऐसे हैं, जिनके पास विभाग ही नहीं हैं। अफसरों को काम बांटने और तालमेल बैठाने के लिए यह फेरबदल किया जा रहा है। उधर, प्रदेश सरकार में एडीएम और एसडीएम स्तर के अफसरों को भी इधर से उधर करने की तैयारी चल रही है। कुछेक अफसरों को शिमला बुलाया जाना है जबकि कुछेक को जिलों में तैनाती दी जानी है।
विज्ञापन