फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Administration to provide land to Narcotics Control Bureau for building construction.

Shimla News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भवन बनाने के लिए भूमि देगा प्रशासन

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Administration to provide land to Narcotics Control Bureau for building construction.
अतिरिक्त महानिदेशक के आग्रह पर डीसी का आश्वासन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गृह मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक राजकुमार और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक अमनजीत सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप से शिष्टाचार भेंट की। एनसीबी के अधिकारियों ने शिमला में एनसीबी जोनल कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर उपायुक्त से आग्रह किया।


उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी। एनसीबी के प्रतिनिधि राजकुमार और अमनजीत सिंह ने उपायुक्त को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गृह मंत्रालय और एनसीबी के विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को जिला शिमला में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला प्रशासन के लगभग सभी अधिकारियों ने स्कूल गोद लिए हुए हैं। इस अवसर पर प्रेस सूचना ब्यूरो शिमला के सहायक निदेशक संजीव कुमार शर्मा उपस्थित थे। पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान भी इस बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article