Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Administration forgets to clean up after setting up a firecracker market at the rink

Shimla News: रिंक में पटाखा बाजार सजाने के बाद सफाई करना भूला प्रशासन

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Administration forgets to clean up after setting up a firecracker market at the rink
स्केटिंग के लिए रिंक तैयार करने का काम अटका
विज्ञापन

क्लब ने प्रशासन को लिखा पत्र, सफाई करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक को समतल करने का काम अटक गया है। दिवाली पर यहां पटाखा बाजार सजाने के बाद रिंक की सफाई नहीं करवाई गई है। इससे रिंक को स्केटिंग के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। रिंक में जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद पटाखा बाजार सजाया गया था।

आइस स्केटिंग क्लब ने प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द रिंक की सफाई करवाने की मांग की है। आइस स्केटिंग क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार दिवाली के दौरान रिंक में पटाखा बाजार लगाया था। इसके चलते यहां काफी गंदगी फैल गई है। क्लब ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर सफाई करवाने की मांग की है। रिंक की सफाई होने के बाद ही इसे समतल करने का काम शुरू किया जा सकेगा। पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द सफाई करवाने का आग्रह किया है, ताकि रिंक को समय रहते स्केटिंग के लिए तैयार किया जा सके। गौरतलब है कि लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में आमतौर पर दिसंबर के मध्य में स्केटिंग शुरू होती है। हालांकि मौसम अनुकूल रहने पर दिसंबर की शुरुआत में भी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में क्लब का प्रयास है कि रिंक समय पर तैयार हो जाए ताकि स्केटिंग सीजन शुरू होने में कोई बाधा न आए। यहां जनवरी-फरवरी तक स्केटिंग गतिविधियां चलती हैं।
विज्ञापन


शिमला का आइस स्केटिंग रिंक एशिया के प्रमुख प्राकृतिक रूप से बर्फ जमने वाले ओपन एयर रिंक में शामिल है। सर्दियों में स्केटिंग के शौकीन स्थानीय लोगों और पर्यटकों में यहां स्केटिंग करने को लेकर खासा उत्साह रहता है। सर्दियों की छुट्टियों में स्कूली छात्र और पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान रिंक में विशेष सजावट के साथ सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिमला में स्केटिंग सीजन शुरू होने से पर्यटन कारोबार को भी गति मिलती है और स्थानीय कारोबारियों को इसका लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
आइस स्केटिंग रिंक में काफी गंदगी फैली हुई है। जिला प्रशासन को रिंक की सफाई करवाने के लिए पत्र सौंपा गया है। सफाई होते ही रिंक को समतल करने का काम शुरू किया जाएगा।


मनप्रीत सेंबी, अध्यक्ष, आइस स्केटिंग क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article