फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   success story of aditya thakur master in painting rajgarh sirmour himachal pradesh

गजब का हुनर, पेंसिल से मुंह बोलती तस्वीर बनाने में माहिर हैं आदित्य

Mon, 06 May 2019 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 May 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
success story of aditya thakur master in painting rajgarh sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रतिभा किसी आयु और प्रशिक्षण की मोहताज नहीं होती है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की हाब्बन पंचायत के शिवापुर निवासी 17 वर्षीय आदित्य ठाकुर ने यह बात चरितार्थ की है। धनीराम ठाकुर और माता कृष्णा ठाकुर के पुत्र आदित्य 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। आदित्य कच्ची पेंसिल का प्रयोग कर सुंदर एवं उच्च स्तरीय चित्र बनाते हैं।

विज्ञापन


एक मंझे हुए कलाकार की तरह अपनी कला को दिन-प्रतिदिन निखारने में जुटे हैं। आदित्य ने बताया कि उन्हें चित्र बनाने का शौक पहली कक्षा से ही था। शुरू में वह किसी फोटो को देखकर उसके अनुरूप चित्र बनाकर अपना शौक पूरा करते थे। छठी कक्षा में आदित्य ने कला विषय लिया और अपनी कला को निखारने में जुट गए।

विज्ञापन

success story of aditya thakur master in painting rajgarh sirmour himachal pradesh

आज वह किसी भी काले पेन या पेंसिल से बहुत सुंदर चित्र बनाने में दक्ष हो चुके हैं। आदित्य ने बताया कि साधारण चित्र में तो चित्र की लंबाई और चौड़ाई दिखाई देती है, मगर जिस चित्र में लंबाई, चौड़ाई और मोटाई अथवा गहराई का भी आभास हो उसे 3डी चित्र कहते हैं।

आदित्य के चित्रों को स्थानीय वरिष्ठ कलाकार एसजे चौहान ने सोशल मीडिया में विश्वस्तरीय आर्टिस्ट ग्रुप में भी अपलोड किया गया है, जिसमें अन्य कलाकारों ने उनकी चित्रकला को न केवल पसंद किया है, बल्कि उनकी सराहना भी की है। इससे आदित्य बहुत उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed