फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Additional charge and posting order of IAS officers in Himachal

IAS Transfers HP: हिमाचल में कई प्रशासनिक सचिवों के विभागों में फेरबदल, वन ओंकार शर्मा को सौंपा

Sat, 16 Jul 2022 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jul 2022 07:14 PM IST
सार

कार्मिक विभाग ने सात प्रशासनिक सचिवों के विभागों में आंशिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की अधिसूचना जारी की है। मुख्य सचिव ने शनिवार को मुख्यमंत्री और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने के बाद विभागों में फेरबदल करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Additional charge and posting order of  IAS officers in Himachal
मुख्य सचिव आरडी धीमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने पदभार संभालने के एक दिन बाद ही शनिवार को प्रशासनिक सचिवों के विभागों में फेरबदल कर दिया। उन्होंने ऊर्जा विभाग और राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार अपने पास रखा। कार्मिक विभाग ने सात प्रशासनिक सचिवों के विभागों में आंशिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की अधिसूचना जारी की है। मुख्य सचिव ने शनिवार को मुख्यमंत्री और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने के बाद विभागों में फेरबदल करने का फैसला लिया। प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा राजस्व और जनजातीय विभाग के साथ अब वन विभाग की जिम्मेवारी भी संभालेंगे। प्रधान सचिव आरडी नजीम को उद्योग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


नजीम के पास खाद्य आपूर्ति और परिवहन विभाग का जिम्मा पहले की तरह ही रहेेगा। प्रधान सचिव डॉ. रजनीश से वन विभाग वापस लेकर उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग सौंपा गया है। आईटी विभाग का इनके पास अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। प्रधान सचिव शहरी विकास, टीसीपी और पर्यटन देवेश कुमार को आवासीय विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सचिव वित्त एवं योजना तथा मंडलायुक्त कांगड़ा अक्षय सूद से आवासीय विभाग वापस लेकर उन्हें श्रम एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सचिव बागवानी और जल शक्ति अमिताभ अवस्थी को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उधर, सचिवालय सेवा कैडर के अलाउदीन मोहम्मद को मुख्य सचिव आरडी धीमान का वरिष्ठ निजी सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


सवा माह तक खाली बैठे पालरासू को सौंपे तीन महकमे
सवा माह तक बिना महकमों के खाली बैठे आईएएस अधिकारी सी पालरासू को भी तीन विभाग सौंप दिए गए हैं। पालरासू को प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं विदेश मामलों और जन शिकायत निवारण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इन तीनों विभागों के प्रधान सलाहकार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह, निशा सिंह और संजय गुप्ता बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed