फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   adc sirmour statement over sc cases inquiries

एससी मामलों में सही छानबीन कर लगाएं उचित धाराएं : एडीसी

Mon, 24 Sep 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 24 Sep 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
adc sirmour statement over sc cases inquiries

अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित मामलों की पुलिस सही ढंग से छानबीन करे। इसके बाद ही कानून की उचित धाराएं लगाई जाएं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ये आदेश दिए। उन्होंने जिला न्यायवादी को निर्देश दिए कि गत तीन वर्षों से न्यायालयों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत लंबित 31 मामलों की शीघ्र सुनवाई की जाए। पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की सही रूप से छानबीन कर कानून की उचित धाराएं लगाई जाएं। कहा कि कुछ मामलों में वर्णमालानुसार कानून की धाराएं न लगने से संबंधित पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि नहीं मिली है।

विज्ञापन



एडीसी ने जानकारी दी कि वर्ष 2015 से सितंबर 2018 तक इस अधिनियम के तहत 60 मामले दर्ज हुए। इनमें 31 मामले कोर्ट में लंबित हैं। 14 मामले सबूत के अभाव में खारिज हुए। दो मामलों में आरोपी कोर्ट से बरी हुए। चार मामलों में सबूत के अभाव में पुलिस ने एससी, एसटी धारा हटाई है। आठ मामले पुलिस के पास जांच के लिए लंबित हैं। तीन वर्षों में इस अधिनियम के 38 पीड़ित व्यक्तियों को साढ़े 28 लाख की राशि राहत के रूप में दी गई है। कहा कि बकरास पंचायत में केदार सिंह जिंदान के परिजनों को 4,12,500 रुपये राहत के रूप में दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने इस अधिनियम से संबधित दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed