{"_id":"5fa004ac8ebc3e9b7d3fe9f6","slug":"actress-kangana-ranaut-meets-chief-minister-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री कंगना राणौत ने मुख्यमंत्री जयराम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री कंगना राणौत ने मुख्यमंत्री जयराम से की मुलाकात
Mon, 02 Nov 2020 06:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
कंगना राणौत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं हिमाचल निवासी कंगना राणौत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हमीरपुर के भोरंज पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान अभिनेत्री कंगना राणौत भी उनसे मिलने के लिए भोरंज पहुंचीं। हालांकि, जिस प्रकार से कंगना आजकल सुर्खियों में हैं, उस लिहाज से इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन