फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   actress hrishita bhatt in solan

सोलन पहुंची एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट

Wed, 04 Jun 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारहट्टी (सोलन), ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारहट्टी (सोलन), ददाहू (सिरमौर) Updated Wed, 04 Jun 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
actress hrishita bhatt in solan

ग्रीन हिल्स कॉलेज में बुधवार को पंजाबी फिल्म ‘छल्ला’ की शूटिंग की गई। इस दौरान कॉलेज के कुछ छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव और एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट के साथ फिल्म के कुछ सीन भी किए।फिल्म नागेंद्र सिंह निर्देशन में बन रही है।

विज्ञापन


कॉलेज पीआरओ किरण भारद्वाज ने बताया कि फिल्माए गए सीन में कॉलेज छात्रा अदिति, निहारिका, भारती, शुभा, दीपिका, अभय, अमित राणा, आशीष और रमन ने भी भूमिका निभाई। कॉलेज रजिस्ट्रार कर्नल अजीत सिंह बल्मन भी मौजूद रहे। उसके उपरांत विद्यार्थियों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


रेणुका में ‘सनक’ फिल्म की शूटिंग
अभिनेत्री इब्रा खान जब लाल रंग की बाइक पर चुनरी हिलातीं गुजरीं तो हर ओर से सीटियों का शोर गूंजने लगा। अभिनेता अल्फा अयानी बाइक चला रहे थे। जी हां, कुछ ऐसे ही रोमांटिक दृश्य बुधवार को श्रीरेणुकाजी के आसपास फिल्माए गए। मौका था बॉलीवुड फिल्म ‘सनक’ की शूटिंग का।
विज्ञापन
विज्ञापन

movie

हनोई पुल पर चल रही शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस फिल्म में दिगंबर सिंह, आशुतोष राणा, मुस्कान खान आदि विशेष भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक प्रदीप आनंद ने बताया कि यह फिल्म युवाओं को कॉलेज लाइफ में मौज-मस्ती करने के बजाय अपना कैरियर संवारने के प्रति प्रेरित करेगी।

श्रीरेणुकाजी के आसपास और झील में वोटिंग के दौरान भी कई रोमांटिक दृश्य फिल्माए गए। प्रदीप आनंद ने बताया कि यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म के अधिकतर दृश्य जमटा, निहोग, हरिपुरधार, कालाअंब आदि क्षेत्रों में फिल्माए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed