{"_id":"5f2c1b2d0362017b950904aa","slug":"actor-sushant-singh-rajput-plan-to-make-home-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सुकून की जिंदगी बिताना चाहते थे सुशांत, कर ली थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सुकून की जिंदगी बिताना चाहते थे सुशांत, कर ली थी तैयारी
Fri, 07 Aug 2020 12:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत राजपूत की हत्या हुई या आत्महत्या, इस विवाद के बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। तनाव से जूझ रहे सुशांत हिमाचल की वादियों में सुकून की जिंदगी बिताना चाहते थे। सुशांत ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। वीरवार को पटना लौटी बिहार पुलिस की मुंबई में जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती से परेशान सुशांत मुंबई में नहीं रहना चाहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल में घर बनाने का मन बना लिया था। हालांकि वह हिमाचल के किस शहर में अपना आशियाना बनाना चाहते थे इसका पता नहीं चल पाया है। दिवंगत अभिनेता जनवरी में अपनी बहन के पास चंडीगढ़ भी आए थे और हिमाचल में आशियाना बनाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
हिमाचल से है देविका, राजकुमार और मंदाकिनी का नाता
सिलवर स्क्रीन की पहली हीरोइन देविका रानी कुल्लू के नग्गर में रहती थी। इसे सभी लोग जानते हैं। अपनी अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता राजकुमार पहले बॉलीवुड हीरो थे जिन्होंने मनाली में अपना आशियाना बनाया था। वहीं सनी देयोल ने मनाली में अपना कॉटेज लिया है। दीप्ति नवल ने मनाली के हरिपुर में अपना पेंटिंग को लेकर स्टूडियो तक खोल दिया है। पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत का घर है।
विज्ञापन
राजकपूर की अंतिम गोल्डन जुबली फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातोंरात स्टार बनीं मंदाकिनी का मनाली निवासी डा. कग्यूर रिंपोछे ठाकुर से शादी की थी। उनका यहां आना लगा रहता था। विवेक ओबराय कुल्लू में बसना चाहते थे लेकिन जमीन खरीदने की पेचिदगियों के चलते उन्होंने मुंबई में अपना घर हिमाचल की काष्ठकुणी शैली में बनवाया है।
पूर्व पीएम वाजपेयी का भी है मनाली में घर
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी मनाली के प्रीणी में घर है। वाजपेयी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे। वे अक्सर सुकून के लम्हे बिताने यहां आया करते थे। वे यहां एकांत में बैठकर कविताएं लिखते थे।