{"_id":"6393777440c0675c130e6106","slug":"actor-shahbaz-said-before-going-to-bollywood-the-youth-of-the-state-should-pay-attention-to-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर: अभिनेता शाहबाज बोले- बॉलीवुड में जाने से पहले रंगमंच पर ध्यान दें सूबे के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर: अभिनेता शाहबाज बोले- बॉलीवुड में जाने से पहले रंगमंच पर ध्यान दें सूबे के युवा
Fri, 09 Dec 2022 11:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:29 PM IST
सार
अभिनेता शाहबाज ने कहा कि बॉलीवुड में आने की चाह रखने वाले प्रदेश के युवाओं को इससे पहले रंगमंच गतिविधियां करनी चाहिए। यदि नींव पक्की होगी तो उस पर बनने वाला भवन वर्षों तक विद्यमान रहेगा।
विज्ञापन
भिनेता शाहबाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शाहबाज ने कहा कि बॉलीवुड में आने की चाह रखने वाले प्रदेश के युवाओं को इससे पहले रंगमंच गतिविधियां करनी चाहिए। यदि नींव पक्की होगी तो उस पर बनने वाला भवन वर्षों तक विद्यमान रहेगा। इसके लिए सुंदरनगर में रंगमंच को शुरू करना बेहद आवश्यक है। शुक्रवार को राजा होटल के तीसरे होटल के शुभारंभ अवसर पर बतौर विशेष अतिथि पहुंचे शहबाज खान ने पत्रकारों से यह बात कही। होटल का शुभारंभ शहबाज खान और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है।
विज्ञापन
राजा ठाकुर के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। उन्होंने कहा कि रंगमंच एक्टिंग की ऐसी पाठशाला है, जिसमें पढ़े हुए विद्यार्थी की चमक आगे तक बरकरार रहती है। ऐसे में सुंदरनगर में इसके लिए प्रयास करने चाहिए। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश अन्य पहाड़ी राज्यों की तुलना में अधिक बेहतर और सुरक्षित है। इसके लिए उनके पास भी एक ऐसी योजना है, जिस पर बालीवुड और हिमाचल मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए शहबाज खान को फिर से यहां आने का न्योता भी दिया। इसके बाद धर्मेश रामोत्रा और शहबाज खान ने कई गीत भी सुनाए। इस अवसर पर एसडीएम की पत्नी अनुराधा रामोत्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन