Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actor Rohitash is spreading the message of making Shimla city clean.

Shimla News: अभिनेता रोहिताश दे रहे शिमला शहर को स्वच्छ बनाने का संदेश

Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Actor Rohitash is spreading the message of making Shimla city clean.
नगर निगम ने बनाया स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर, रैंकिंग सुधारने की चल रही तैयारी
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों, स्कूली बच्चाें को भी कर रहे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी को देश के स्वच्छ शहरों में अव्वल लाने के लिए अभिनेता रोहिताश गौड़ भी अब लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। नगर निगम शिमला ने अभिनेता को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आने वाले दिनों में रोहिताश शिमला आकर भी लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर सकते हैं।

नगर निगम ने अभी अभिनेता के संदेश वाले वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं। रोहिताश पहले भी कई बार शिमला आ चुके हैं और यहां नगर निगम के अभियानों का हिस्सा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शिमला शहर को इस बार फिर से केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में टॉप सौ शहरों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। अभी शिमला शहर को 347वां रैंक मिला है। शहर में नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान खुद स्वच्छता अभियान की कमान संभाले हुए हैं। महापौर ने शुक्रवार को आईजीएमसी अस्पताल जाकर इस अभियान के बारे में लोगों और अस्पताल अधिकारियों को जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने अस्पताल कर्मियों को स्वच्छता एप से शिकायत करने को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एप से की जा रही शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन




छोटा शिमला स्कूल में निकाली रैली
शहर के छोटा शिमला स्कूल में शुक्रवार को एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को सफाई व्यवस्था में सहयोग देने, कचरा कूड़ेदान में फेंकने, खुले में कचरा न जलाने आदि को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में स्कूली छात्रों का भी सहयोग लिया जा रहा है। छात्र घर के साथ साथ आसपास के जंगलों को भी स्वच्छ बनाने में मदद देंगे। महापौर ने शाम के समय पेयजल कंपनी कार्यालय में जाकर भी कर्मचारियों को नगर निगम के इस स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। शहर में शुक्रवार को भी वार्डाें में सफाई अभियान जारी रहे। पार्षद निशा ठाकुर की अगुवाई में न्यू शिमला में रिहायशी इलाकों, सड़कों की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article