फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actor Dharmendra visited Atal Tunnel, Sunny Deol landed in the waves of Beas river

कुल्लू: अभिनेता धर्मेंद्र ने देखी अटल टनल, ब्यास नदी की लहरों में उतरे सनी देओल

Mon, 01 Nov 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 07:06 PM IST
सार

सेनी देओल भी बर्फीली पहाड़ियों के बीच से बह रही ब्यास की धारा का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने ब्यास नदी में उतरकर दोनों पांव ठंडे पानी में डाले। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया में इसे अपलोड किया है। 
 

विज्ञापन
Actor Dharmendra visited Atal Tunnel, Sunny Deol landed in the waves of Beas river
ब्यास नदी की लहरों में उतरे सनी देओल । - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने अटल टनल रोहतांग का दीदार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 20 साल बाद हिमाचल प्रदेश के मनाली और रोहतांग की पहाड़ियों में आने का मौका मिला है। उन्होंने इन बर्फीली पहाड़ियों पर इज्जत, जीने नहीं दूंगा, तहलका, आदमी और इंसान सहित कई फिल्मों की शूटिंग की है। उस समय रोहतांग के पार लाहौल जाने के लिए कई घंटों का सफर करना पड़ता था। मौसम खराब होने पर यात्रा स्थगित करनी पड़ती थी, लेकिन अब अटल टनल रोहतांग बनने से सब आसान हो गया है।

विज्ञापन


कुछ ही देर में लोग मनाली से टनल होते हुए लाहौल पहुंच जाते हैं। रोहतांग टनल को उन्होंने अजूबा बताया। उन्होंने करीब दस किलोमीटर लंबी इस टनल के निर्माण में भागीदारी करने वाले हर शख्स का आभार जताया है। धर्मेंद्र इन दिनों अपनी पत्नी और बेटे सनी देओल के साथ मनाली आए हुए हैं। वे कुछ और दिनों तक मनाली में ही रहेंगे। सेनी देओल भी बर्फीली पहाड़ियों के बीच से बह रही ब्यास की धारा का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने ब्यास नदी में उतरकर दोनों पांव ठंडे पानी में डाले। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया में इसे अपलोड किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed