{"_id":"6409d6d8d2b4d07098018295","slug":"actor-arbaaz-khan-reached-manali-for-the-shooting-of-the-film-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे अरबाज खान और काजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे अरबाज खान और काजोल
Thu, 09 Mar 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Mar 2023 08:33 PM IST
सार
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई अभिनेता अरबाज खान ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा पहुंच गए हैं। देर शाम को अभिनेत्री काजोल भी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं।
विज्ञापन
मनाली पहुंचे अरबाज खान व काजोल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड हस्तियों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई अभिनेता अरबाज खान ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा पहुंच गए हैं। अरबाज खान और उनकी पूरी टीम हिंदी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। इसके निर्देशक सुनील रेड्डी और लोकल कोऑर्डिनेटर रमेश रजनू हैं। रिजॉर्ट पहुंचने पर ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा में एक्सीलेंस अवार्ड विजेता नकुल खुल्लर और जनरल मैनेजर निलाभ पांडे और उनकी टीम ने अरबाज का स्वागत किया। देर शाम को अभिनेत्री काजोल भी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं।
विज्ञापन
नकुल खुल्लर और अरबाज खान दोस्त हैं। उन्होंने दरार फिल्म में एक साथ काम किया था। ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा में रूककर अरबाज खान फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। मनाली और आसपास की वादियों में फिल्म के दृश्यों को फिल्माया जाएगा। बॉलीवुड के सितारों को कुल्लू और मनाली की शांत वादियां शूटिंग के लिए भा रही हैं। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल होने के बाद अब लाहौल की तरफ भी फिल्म यूनिटें रुख करेंगी।
विज्ञापन