{"_id":"62ffb726e87e2c2bc7630441","slug":"actor-anupam-kher-spent-relaxing-moments-with-friends-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर ने शिमला में दोस्तों के साथ बिताए सुकून के पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर ने शिमला में दोस्तों के साथ बिताए सुकून के पल
Fri, 19 Aug 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:45 PM IST
सार
अभिनेता अनुपम खेर दो दिन से दोस्तों के संग शिमला में सुकून के पल बिता दे रहे हैं। अनुपम खेर शुक्रवार को पर्यटन स्थल कुफरी गए। इनके साथ दोस्त सतीश मल्होत्रा भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
अभिनेता अनुपम खेर, मनोज जोशी के साथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर दो दिन से दोस्तों के संग शिमला में सुकून के पल बिता दे रहे हैं। अनुपम खेर शुक्रवार को पर्यटन स्थल कुफरी गए। इनके साथ दोस्त सतीश मल्होत्रा भी उनके साथ थे। उन्होंने एक निजी होटल में चाय की चुसकियां लीं और शिमला में बिताए बचपन के दिनों को याद किया। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर मां दुलारी के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
मां दुलारी से कहा कि पिछले तीन महीने से आपको शिमला में रहकर मजा आ रहा है तो मां बोली, शिमला अपना वतन है। मेरा और तुम्हारा बच्चपन यहीं पर गुजरा है। इससे पहले गुरुवार को अनुपम खेर ने मालरोड के एक निजी होटल में भाई राजू खेर और दोस्त प्रेम वर्मा के साथ रात्रि भोज किया। होटल के कर्मचारियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन