फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Action will be taken against officers going to other states for award function without prior approval

हिमाचल सरकार के निर्देश: बिना मंजूरी दूसरे राज्यों के दौरों पर जाने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Apr 2022 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 09:11 PM IST
सार

कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को चेतावनी जारी करते हुए बिना मंजूरी लिए दूसरे राज्यों के दौरों पर जाने को लेकर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Action will be taken against officers going to other states for award function without prior approval
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बीते दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार लेने प्रदेश से दो सचिव स्तर के अधिकारियों सहित दो जिला उपायुक्त पहुंच गए। प्रदेश सरकार की जानकारी में मामला लाए बिना इस बड़े कार्यक्रम में आवश्यकता से अधिक अधिकारियों के पहुंचने पर हुई प्रदेश सरकार की फजीहत पर मुख्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया है। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को चेतावनी जारी करते हुए बिना मंजूरी लिए दूसरे राज्यों के दौरों पर जाने को लेकर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी बिना प्राधिकृत विभाग से अनुमति लिए बिना राज्य से बाहर दौरे पर जाता है, तो उसके खिलाफ  नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्मिक विभाग ने कहा है कि कई बार देखा गया है कि कुछ अधिकारी दूसरे राज्यों के दौरे पर जाने से एक या दो दिन पूर्व ही जानकारी देते हैं। कई मामलों में अधिकारी बिना मंजूरी लिए सिर्फ जानकारी देकर ही दौरों के लिए निकल पड़ते हैं। इससे सरकारी कोष पर भी अनावश्यक बोझ पड़ता है। सरकारी आदेशों में कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी भविष्य में बिना अनुमति के राज्य से बाहर इस तरह के दौरे पर जाता है तो उसके खिलाफ  सरकारी सेवा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed