{"_id":"6aafdd5e980c4946cd096590","slug":"action-on-incrochment-shimla-news-c-19-sml1002-789641-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कार्टरोड पर सजा दीं फलों की दुकानें, 10 तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कार्टरोड पर सजा दीं फलों की दुकानें, 10 तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने लोअर बाजार और आईजीएमसी में भी की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कार्टरोड पर कई तहबाजारी अब मुख्य सड़क पर ही दुकानें सजा रहे हैं। पुलिस और नगर निगम की नाक तले ये तहबाजारी सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर फल बेच रहे हैं। जिस जगह इनकी दुकानें सज रही हैं, वहां पहले ही नए पुल के निर्माण के चलते सड़क संकरी है। ऐसे में पैदल आवाजाही में भी यहां परेशानी पेश आ रही है।
हैरानी यह है कि पुलिस जवानों के सामने ही सड़क पर दुकानें सजाई जा रही हैं। नगर निगम टीम ने रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पांच तहबाजारी सड़क पर फल बेचते मिले। निगम टीम ने इनका सामान जब्त कर लिया। निगम टीम के अनुसार इनमें से कई तहबाजारी आलीशान गाड़ियों में फल लेकर यहां पहुंचते हैं और सड़क पर दुकानें सजाते हैं। लिफ्ट पार्किंग के चलते यहां सैलानियों की देर शाम तक आवाजाही रहती है। इसलिए नो वेंडिंग जोन होने के बावजूद तहबाजारी यहां दुकानें सजा रहे हैं। निगम टीम ने इन्हें चेतावनी दी कि दोबारा दुकानें सजाईं तो अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा। निगम टीम ने आईजीएमसी के पास से भी दो और लोअर बाजार से भी तीन तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। नगर निगम के अनुसार रविवार को कुल 10 तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है।