फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: कार्टरोड पर सजा दीं फलों की दुकानें, 10 तहबाजारियों का सामान जब्त

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
नगर निगम की टीम ने लोअर बाजार और आईजीएमसी में भी की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कार्टरोड पर कई तहबाजारी अब मुख्य सड़क पर ही दुकानें सजा रहे हैं। पुलिस और नगर निगम की नाक तले ये तहबाजारी सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर फल बेच रहे हैं। जिस जगह इनकी दुकानें सज रही हैं, वहां पहले ही नए पुल के निर्माण के चलते सड़क संकरी है। ऐसे में पैदल आवाजाही में भी यहां परेशानी पेश आ रही है।

हैरानी यह है कि पुलिस जवानों के सामने ही सड़क पर दुकानें सजाई जा रही हैं। नगर निगम टीम ने रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पांच तहबाजारी सड़क पर फल बेचते मिले। निगम टीम ने इनका सामान जब्त कर लिया। निगम टीम के अनुसार इनमें से कई तहबाजारी आलीशान गाड़ियों में फल लेकर यहां पहुंचते हैं और सड़क पर दुकानें सजाते हैं। लिफ्ट पार्किंग के चलते यहां सैलानियों की देर शाम तक आवाजाही रहती है। इसलिए नो वेंडिंग जोन होने के बावजूद तहबाजारी यहां दुकानें सजा रहे हैं। निगम टीम ने इन्हें चेतावनी दी कि दोबारा दुकानें सजाईं तो अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा। निगम टीम ने आईजीएमसी के पास से भी दो और लोअर बाजार से भी तीन तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। नगर निगम के अनुसार रविवार को कुल 10 तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed