{"_id":"67432eeab1bcb0e0bd016d59","slug":"action-on-incrochment-shimla-news-c-19-sml1001-445429-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मालरोड पर अतिक्रमण, पांच दुकानदारों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मालरोड पर अतिक्रमण, पांच दुकानदारों का सामान जब्त
विज्ञापन
नगर निगम की संपदा शाखा की टीम ने रविवार को किया औचक निरीक्षण, दो तहबाजारी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर कई कारोबारी अतिक्रमण कर सड़क और नालियों पर सामान सजा रहे हैं। नगर निगम की टीम ने रविवार को औचक निरीक्षण कर ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई की। मालरोड पर लिफ्ट से लेकर नाज चौक तक पांच कारोबारियों का सामान जब्त किया गया।
निगम की टीम ने लोअर बाजार में दो तहबाजारियों का सामान भी जब्त किया। ये बिना अनुमति और पहचानपत्र के सामान बेच रहे थे। अब जुर्माना चुकाने के बाद सामान लौटाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार लोअर बाजार के अलावा मालरोड पर भी कई दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पिछले हफ्ते इन्हें चेतावनी भी दी गई थी। सड़क और नालियों पर सामान न सजाने को कहा गया था। निगम प्रशासन का कहना है कि प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर शहर के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों और दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए रोजाना औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन