फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on illigal shops

Shimla News: मंदिर के रास्ते पर सजा दीं दुकानें, नगर निगम ने जब्त किया सामान

Sun, 06 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
action on illigal shops
नवरात्र पर कालीबाड़ी मंदिर के रास्ते पर सजी पांच दुकानों का सामान किया जब्त
विज्ञापन

शहर में कुल 12 तहबाजारियों का सामान जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नवरात्र के उपलक्ष्य पर शहर के मंदिरों के आसपास तहबाजारियों ने सड़कों और रास्तों पर दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। नगर निगम की टीम ने रविवार को कालीबाड़ी मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर पांच तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। ये सभी बिना अनुमति मंदिर के रास्ते पर सामान बेच रहे थे।

निगम टीम के अनुसार यहां सोमवार को भी दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। नगर निगम की संपदा शाखा की टीम ने लोअर बाजार में भी निरीक्षण किया और बिना पहचान पत्र के सामान बेच रहे छह तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। 103 टनल के पास भी एक तहबाजारी का सामान जब्त किया गया है। तहबाजारी निरीक्षक ज्योति प्रकाश के अनुसार कुल 12 तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। अब इन सभी को जुर्माना चुकाने के बाद सोमवार को यह सामान लौटाया जाएगा। शहर में नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तहबाजारी भी इन स्थानों पर अपनी दुकानें सजाने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि पैदल रास्तों पर दुकानें सजाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed