{"_id":"662511c287ee5e5fc30c5172","slug":"action-on-illigal-shopkeeping-shimla-news-c-19-sml1001-338396-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार में 12 तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार में 12 तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा से सामान बेचने पहुंचे थे शिमला, अब देना होगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को दुकानें सजाने पहुंचे बाहरी राज्यों के 12 तहबाजारियों का सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया। ये तहबाजारी पंजाब, हरियाणा से रविवार सुबह ही शिमला पहुंचे थे। अब जुर्माना भरने के बाद इन्हें जब्त किया सामान लौटाया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार हर रविवार को बाहरी राज्यों से तहबाजारी सामान बेचने शिमला पहुंच रहे हैं। यहां लोअर बाजार में लगने वाली संडे मार्केट में सामान बेचते हैं। निगम ने यहां बाहरी तहबाजारियों के सामान बेचने पर पाबंदी लगा रखी है। शहर के कारोबारी भी बाहरी तहबाजारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठा चुके हैं। हर रविवार को निगम की टीम बाजारों का औचक निरीक्षण कर रही है। निगम की संपदा शाखा की टीम रविवार सुबह भी 11:00 बजे लोअर बाजार पहुंच गई। इस दौरान बाहरी राज्यों के पांच तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। दोपहर और शाम के समय निगम की टीम ने फिर बाजार का निरीक्षण किया। कुल 12 तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार अब सोमवार को जुर्माना भरने के बाद सामान वापस किया जाएगा।