फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Action against himachal pradesh secretariat officers

सचिवालय से नदारद रहे कई अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 23 May 2019 07:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 May 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Action against himachal pradesh secretariat officers
- फोटो : फाइल फोटो

आचार संहिता की आड़ में राज्य सचिवालय से नदारद रहे कई अफसर नपेंगे। लंबे समय तक सचिवालय के सूना रहने पर कई अधिकारियों को सरकार नोटिस भेजने की तैयारी में है। 10 मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद ही हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद 19 मई तक मतदान तक एक महीने से भी अधिक वक्त रहा।

विज्ञापन


कई अधिकारी तो चुनावी ड्यूटियां लगने के बाद राज्य सचिवालय से बाहर रहे तो कई अफसर अपनी बाहर नियुक्ति नहीं होने के बावजूद शिमला से बाहर रहे। इससे राज्य सचिवालय के गलियारे सूने ही रहे। इससे रूटीन का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


कुछ अधिकारियों ने छुट्टियों की बाकायदा अनुमति ली, जबकि अवकाश लेने का ऐसा कोई ठोस कारण नहीं था। ऐसे अधिकारी नई दिल्ली या देश के अन्य शहरों में परिवार संग घूूमते नजर आए। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से भी इनके बारे में सूचनाएं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश मंजूर करने वाले अधिकारियों ने एक साथ कई छुट्टियां मंजूर कर ली। मंजूरी देने वाले ये अधिकारी भी नप सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यह मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी ध्यान में है। हालांकि, वह आचार संहिता की वजह से अभी इस मामले में सीधे हस्तक्षेप नहीं कर रहे है। सीएम कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय इस बारे में कार्रवाई की तैयारी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed