{"_id":"6415cd90251ce707a401284e","slug":"acting-chief-justice-sabina-said-there-is-no-shortcut-to-success-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबीना बोलीं- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबीना बोलीं- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता
Sat, 18 Mar 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Mar 2023 08:11 PM IST
सार
प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबीना ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
बार संघ सदस्यों के साथ कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबीना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबीना ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। युवा अधिवक्ताओं को अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। इनके अनुभवों से जितना सीख सकते हो, सीख लें।
विज्ञापन
कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबीना पांवटा साहिब में एडीजे कोर्ट के शुभारंभ के बाद बार संघ के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पांवटा बार में युवा अधिवक्ताओं की काफी संख्या है। अधिवक्ताओं में से ही अच्छे लीडर भी आगे निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता ही लोगों के दुखों का भी निपटारा करते हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को 35 साल पुरानी मांग पूरी होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब पांवटा में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खुलने से मामलों का निपटारा भी शीघ्र हो पाएगा।
विज्ञापन