फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Acting Chief Justice of High Court also did paragliding in bir billing

Kangra News: उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने भी की पैराग्लाइडिंग

Sat, 08 Apr 2023 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ/पालमपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ/पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना ने शनिवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर और महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
Acting Chief Justice of High Court also did paragliding in bir billing
पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना को स्मृति चिन्ह भेंट किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना ने शनिवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर और महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने न्यायाधीश को मंदिर का फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। इसके बाद न्यायाधीश ने बिलिंग का दौरा किया और टेंडम उड़ान का आनंद लिया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी टेंडम उड़ान भरी। न्यायाधीश का रात्रि विश्राम बीड़ स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में हुआ।

विज्ञापन


जनसेवा की भावना से काम करें न्यायपालिका से जुड़े लोग : सबीना
न्यायपालिका से जुड़े लोगों को जनसेवा और जनसुविधा की भावना से अपना कार्य करना चाहिए। पालमपुर में शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन करने के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने यह बात कही। अपने दो दिवसीय जिला कांगड़ा दौरे के दौरान न्यायमूर्ति सबीना ने पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन कर इसे आमजन की सुविधा के लिए क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर में स्थापित इस न्यायालय से पालमपुर, बड़ा भंगाल, बैजनाथ, जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित मामलों में धर्मशाला जाना पड़ता था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सबीना ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रयास है कि लोगों के लिए न्याय सुलभ हो, सबकी पहुंच में हो और समयबद्ध हो। उन्होंने नए कोर्ट के लिए बधाई देते हुए सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से अपनी जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा। इस अवसर पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायपालिका से जुड़े सभी लोगों को ‘यतो धर्मस्ततो जय:’ के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य को करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाभारत से लिया गया यह वाक्य भारतीय उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य है, इसका अर्थ है-जीत हमेशा सत्य के पक्ष में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बार एसोसिएशन पालमपुर के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विवेक सिंह ठाकुर प्रशासनिक जज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, अजय मेहता सेशन जज कांगड़ा स्थित धर्मशाला, अरविंद मल्होत्रा रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय, चिराग सिंह भानु ओएसडी उच्च न्यायालय, एडीसी कांगड़ा सौरभ जस्सल, एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, पालमपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत सिंह, सीनियर सिविल जज उपासना शर्मा, पूर्व न्यायाधीश सुरेश चौधरी, तहसीलदार सार्थक शर्मा, डीएफओ नितिन पटियाल , वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार कृष्ण, सुदेश शर्मा, जगमेल कटोच, राजिंदर घोगरा, डेविड पीटर, कंज्यूमर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी हिमांशु मिश्रा व आरती सूद और अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सबीना ने कार्यक्रम के बाद पालमपुर स्थित सौरभ वन विहार का दौरा कर भ्रमण किया। इस मौके पर शहीद सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया और डीएफओ नितिन पाटिल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed